रूस-यूक्रेन युद्ध में दो भारतीयों की मौत, रूसी सेना में हुए थे भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Jun 11, 2024 - 11:31 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि रूस की सेना में भर्ती हुए दो भारतीयों की युद्ध के दौरान मौत हो गई है। इसकी पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने रूस के साथ इस मुद्दे को उठाया है और कहा है कि रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती तुरंत रोकी जाए और वर्तमान में रूसी सेना में शामिल सभी भारतीयों को वापस लौटने की अनुमति दी जाए। मंत्रालय ने लोगों से रूस में नौकरी करते समय सावधानी बरतने को भी कहा है।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "विदेश मंत्रालय और मॉस्को में भारतीय दूतावास ने नई दिल्ली में रूसी राजदूत और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है, ताकि रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी हो सके।" नवीनतम गाने सुनें, सिर्फ़ JioSaavn.com पर "भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना द्वारा हमारे नागरिकों की किसी भी तरह की और भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इस तरह की गतिविधियाँ हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी।"
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News