इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के 2 अधिकारी लापता

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 05:59 PM (IST)

इस्लामाबादः इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के 2 अधिकारियों के लापता होने के मामले में उस समय नया मोड आ गया जब पुलिस ने कहा कि दोनों अधिकारियों को हिट एंट रन मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले  दोनो के  सुबह करीब 8 बजे से लापता होने की खबर थी। जानकारी के अनुसार  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगभग 8 बजे दूतावास की सड़क पर एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। पैदल यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। कार में भारतीय उच्चायोग के 2 अधिकारी सवार थे जिनको  लोगों की भारी भीड़ ने इस्लामाबाद पुलिस को सौंप दिया।

PunjabKesari

 इससे पहले भारतीय उच्चायोग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्लामाबाद मिशन में तैनात दो भारतीय कर्मचारी सोमवार सुबह किसी काम के लिए निकले थे। जब वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे, तो उच्चायोग के अधिकारियों ने नई दिल्ली और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय को सूचित किया।सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो ड्राइवर ड्यूटी पर बाहर गए थे, लेकिन वे अपने निश्चित स्थान तक नहीं पहुंचे हैं।  आशंका जताई जा रही थी कि कहीं उनका अपहरण तो नहीं कर लिया गया है। भारत ने पाकिस्तान सरकार को इन ड्राइवरों के लापता होने की सूचना दे दी थी। भारत सरकार ने पाकिस्तान को नोट लिखकर चेतावनी दी थी कि इस मामले में जल्द जानकारी दी जाए ।

PunjabKesari

बता दें यह घटना नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग में दो पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा जासूसी और निर्वासन का आरोप लगाने के बाद आई है। दोनों दिल्ली में वीजा सेक्शन में काम करते थे। पाकिस्तान में कई शीर्ष भारतीय राजनयिक पिछले कई दिनों से इस्लामाबाद में आक्रामकता का शिकार हो रहे हैं ।भारत ने पाक के इस रवैये का विरोध किया है।   इसके बाद से ही दोनों देशों में संबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्‍तानी जासूसों की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में काम कर रहे भारतीय राजनयिकों और दूसरे स्टाफ के लिए हालात मुश्किल और खतरनाक होने की आशंका पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि अपने अधिकारियों के पकड़े जाने से बौखलाया पाक अब वहां काम कर रहे भारतीयों को फंसाने की फिराक में है।  

  PunjabKesari

बता दें कि 31 मई को नई दिल्लों में पाकिस्तानी अधिकारियों को पकड़ा गया था। दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमिशन के दो अधिकारियों को जासूसी करते रंगे हांथों पकड़ा गया था। आबिद हुसैन और ताहिर हुसैन पाकिस्तान हाई कमिशन के वीजा सेक्शन में काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों को एक भारतीय से संवेदनशील दस्तावेज हासिल करते हुए पकड़ा गया था। दोनों दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम घूमते थे और जासूसी करते थे, लेकिन फर्जी आईडी बनाकर खुद को भारतीय बताते थे। पकड़े जाने के 24 घंटे बाद ही दोनों पाकिस्तान लौट गए थे। उसके बाद से भारतीय अधिकारियों पर सर्विलांस शुरू कर दिया गया है। भारत के प्रभारी गौरव अहलूवालिया को भी डराया गया है और उन पर नजर रखी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News