राजस्थान में जोरदार करंट लगने से 2 लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 06:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक कार्यक्रम के दौरान टेंट के लोहे के पाइपों में आए करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग झुलस गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीपलखूंट इलाके में एक कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया गया था, जहां यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि तेज हवा के कारण टेंट हिलने लगा और उसका लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया और यह हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, पाइपों के संपर्क में आने से कई लोगों को बिजली का झटका लगा और इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News