Twitter के सुपर बॉस पराग अग्रवाल जा रहे हैं लंबी छुट्टी पर, अनुष्का शर्मा ने किया रिएक्ट...जानिए क्या है वजह
punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 11:49 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: पराग अग्रवाल को ट्विटर के सीईओ का पदभार संभाले अभी तीन महीने हुए हैं और वह अब लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं। वहीं ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के छुट्टी जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी रिएक्शन आया है जिसे यूजर्स खूब पंसद कर रहे हैं। दरअसल ट्विटर के CEO पराग अपने दूसरे बेबी के वेलकम के लिए पैटरनिटी लीव ले रहे हैं। पराग के इस पोस्ट पर कई लोगों ने उनकी तारीफ की है।
वहीं इस खबर को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'वक्त के साथ ही यह सामान्य हो जाएगा।' अनुष्का की इस इंस्टा स्टोरी को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट से पहले अनुष्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी किया था। अनुष्का की तस्वीर में दो कॉफी मग दिख रहे हैं। वह मोबाइल लिए बैठी हैं। उनके पीछे पेड़ दिखाई दे रहे हैं और चेहरे पर सुकून। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा है, उस वक्त की तस्वीर जब मैं एक नहीं बल्कि दो कप गरम कॉफी सुकून से पी सकती थी और तब फोन भी स्क्रॉल कर पाती थी। साथ में हैशटैग है #ifyouknowyouknow.