ट्वीटर ने सेना की चिनार कोर का अकाउंट किया सस्पेंड, ध्यान दिलाने पर किया बहाल

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 05:16 PM (IST)

 श्रीनगर : माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को सेना की चिनार कोर का आधिकारिक ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया। हालांकि सैन्य प्रशासन की ओर से ध्यान दिलाए जाने के बाद इसे पुन:बहाल कर दिया गया है। बता दें कि सेना की श्रीनगर स्थित 15वीं कोर को चिनार कोर के नाम से जाना जाता है जो कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा की हिफाजत का जिम्मा संभालने के अलावा आतंक विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।  

सैन्याधिकारियों के मुताबिक चिनार कोर के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल को आज ही निलंबित किया गया था। इसका पता चलते ही ट्वीटर के संबधित अधिकारियों के साथ संपर्क किया गया। जिसके बाद जल्द ही इसे बहाल करने का यकीन दिलाया। अब यह बहाल हो चुका है। हालांकि सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि इसको सस्पेंड करने के पीछे क्या कारण रहे। माना जा रहा है कि यह किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ। ट्विटर इस समय कई ट्विटर हैंडल को सस्पेंड या बंद कर रहा है। चिनार कोर के आधिकारिक हैंडल पर पहले करीब 45 हजार फॉलोवर्स थे जो अब कम होकर करीब 470 रह गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News