Mizoram: मिजोरम में दर्दनाक हादसा, रेलवे का पुल गिरने से 17 लोगों की मौत, मलबे में दबे 30 से 40 मजदूर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2023 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मिजोरम के आईजोल में एक अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिर गया, इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा साइरांग इलाके के पास हुआ है। रेलवे प्रशासन द्धारा राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।
PunjabKesari
30-40 लोगों के फंसे होने की आंशका
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे का जो पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई तकरीबन 104 मीटर बताई जा रही है। इस घटना में अभी तक 30-40 लोगों के फंसे होने की आंशका है। रेस्क्यू अभियान में अभी तक 17 मृतकों के शवों को निकाला जा चुका है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची ने कहा कि रेलवे अधिकारियों को घटनास्थल की ओर रवाना कर दिया गया है। फिलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है। 

मुआवजा राशि का ऐलान 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम हादसे पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने  'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। जबकि घायलों को 50,000 हजार रुपए राहत राशि का ऐलान किया है।  
 

इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं
मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं।" "मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।" सीएम ज़ोरमथांगा ने 'एक्स' (औपचारिक रूप से ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, ''बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए।''

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News