आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 09:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क : आंध्र प्रदेश के नंदीयाल जिले के धोणे के पास शुक्रवार को एक क्रेन से हुई कार की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना आज दोपहर करीब 1:40 बजे हुई। पुलिस के अनुसार कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे और यह बेंगलुरु से श्रीशैलम जा रही थी।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "आज धोणे के पास एक कार दुर्घटना में बेंगलुरु के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।" आशंका है कि क्रेन गलत दिशा से आ रही थी और उसकी कार से सीधी टक्कर हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में पति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे कुरनूल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News