Nashik Car Accident: एक ही झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार, महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा, 9 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 09:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। दिंडोरी के शिवाजी नगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक मारुति XL6 कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सीधे सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस भयानक दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के सभी 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 मासूम बच्चे भी शामिल थे। यह पूरा परिवार दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव का रहने वाला था और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से घर वापस लौट रहा था।

PunjabKesari

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन दो हाइड्रा क्रेन और कुशल तैराकों की मदद से देर रात करीब 12 बजे कार को पानी से बाहर निकाला जा सका। हालांकि, जब तक कार सवारों को अस्पताल पहुंचाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे, रेश्मा, आशा और उनके बच्चों के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 7 से 14 साल के बीच थी।

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में हादसे की मुख्य वजह चालक का वाहन पर से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अब हर उस पहलू की बारीकी से जांच कर रही है जिससे यह पता चल सके कि कार आखिर अनियंत्रित कैसे हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News