UP के महाराजगंज में दर्दनाक हादसा, 3 युवकों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 12:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में सोमवार को सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोठीभर थाना क्षेत्र के सब्या चिरौखोट गांव के पास हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने रात करीब 8:20 बजे एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी वजह से उसपर सवार साहिल साहनी (20), किशन साहनी (22) और अमरेश साहनी (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

उन्होंने बताया कि रोडवेज बस चालक को पकड़ लिया गया है और मृतकों के परिजन को सूचित कर दिया गया है। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News