School New Rules : बढ़ती गर्मी के बीच स्कूलों के लिए नए निर्देश जारी, दिल्ली सरकार ने किए ये बदलाव
punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 08:08 PM (IST)
नेशनल डेस्क : गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार ने स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए है। मौसम विभाग ने राजधानी में येलो अलर्ट जारी करते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई अहम कदम उठाए हैं।
मौसम विभाग की एडवाइजरी और हीटवेव अपडेट्स स्कूलों द्वारा अभिभावकों के वॉट्सऐपसमूहों में साझा किए जाएंगे, ताकि सभी को समय पर जानकारी मिल सके। हर स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा, जो इन दिशा-निर्देशों के पालन की निगरानी करेगा। सभी स्कूलों को 2 मई 2026 तक अनुपालन रिपोर्ट (ATR) जमा करनी होगी।
बता दें कि बढ़ती गर्मी के बीच छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी ये दिशा-निर्देश बेहद अहम माने जा रहे हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हीटवेव के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।
जारी किए नए दिशा-निर्देश
स्कूलों में आउटडोर असेंबली को बंद रखने का आदेश दिया।
छात्रों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ‘वॉटर बेल’ प्रणाली लागू की गई।
छात्रों को 45-60 मिनट बाद पानी पीने की याद दिलाई जाएगी
स्कूल परिसरों में हीटवेव से बचाव से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।
बाहरी खेलकूद और अन्य आउटडोर गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई।
