दिल्ली से कोलकाता जाने वाले यात्रियों के छूटे पसीने! इतनी महंगी हुई फ्लाइट की टिकट

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 03:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली से कोलकाता जाने वाले हवाई यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच फ्लाइट टिकट का किराया 6 गुना तक बढ़ गया है। आमतौर पर दिल्ली से कोलकाता का किराया ₹5,000 से ₹7,000 के बीच रहता है, लेकिन चुनाव के दबाव ने किराए में बढ़ोतरी देखी  गई है।

ये भी पढ़ें- Renault Duster ने सेफ्टी में गाड़े झंडे, BNCAP में हासिल की 5- स्टार रेटिंग

इतना लगा रहा किराया

नॉन-स्टॉप उड़ानों का टिकट ₹32,000 से ₹36,000 के बीच बिक रहा है। कल यानि 24 अप्रैल को भी किराया ₹13,000 से ₹32,000 के बीच रह सकता है। 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होने वाला है। इसके लिए 28 अप्रैल के टिकट भी अभी से ₹15,000 के पार पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें- एप्पल की फैक्ट्री में खौफनाक वारदात: मां बनी जल्लाद! टॉयलेट में दिया बच्चे को जन्म और फिर गला रेतकर कचरे में फेंका

किराए में बढ़ोतरी का कारण

दिल्ली-NCR में रहने वाले पश्चिम बंगाल के हजारों मतदाता वोट डालने के लिए अपने होम टाउन लौट रहे हैं। लोग वोट डालने के लिए अंतिम समय पर बुकिंग करवा रहे हैं। ऐसे में एयरलाइंस के डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम ने दरों को बढ़ा दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News