मकर संक्रांति की धूम और  जल्लीकट्टू खेल की शुरुआत, आज इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 11:01 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण तक आज मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई तरह के त्योहार मनाए जा रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में आज जल्लीकट्टू का आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है। इसके अलावा आज अमेरिका के लिए भी काफी अहम दिन माना जा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव  पास हो गया है। इसी तरह की ताजी और बड़ी खबरें हम आप तक पहुंचाते रहेंगे, जिस पर देश और दुनिया की नजर बनी हुई है। 

PunjabKesari

देश भर में मनाया जा रहा मकर संक्रांति का त्यौहार
हिन्‍दुओं का बड़े पर्व मकर संक्रांति को आज देश में अलग-अलग तरीकों से मनाया जा रहा है। 14 जनवरी का दिन जप, तप, दान-पुण्‍य के लिए सबसे उत्‍तम कहा जाता है। यही वजह है कि देशभर में इस त्‍यौहार के दिन लोग गंगा-यमुना आद‍ि नदियों में स्‍नान कर तिल-गुड़-मूंगफली,कपड़ों का दान करते हैं।


जल्लीकट्टू की शुरुआत
तमिलनाडु में कोरोना महमारी के चलते कुछ पाबंदियों के साथ जल्लीकट्टू के आयोजन हो रहा है। राज्य सरकार ने निर्देश दिया कि किसी कार्यक्रम में खिलाड़ियों की संख्या 150 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा इनका कोरोना नेगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य है। आयोजनस्थल पर कुल क्षमता के केवल 50 फीसद दर्शक ही इकट्ठा हो सकता है। राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार प्रवेश से पहले दर्शकों की थर्मल स्कैनिंग होगी। इसके अलावा उन्हें शारीरिक दूरी का पलान करना होगा।

PunjabKesari

तमिलनाडु दौरे पर राहुल गांधी
कृषि कानूनों के खिलाफ सभी किसानों के एक साथ जोडने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर जा रहे हैं। वे दक्षिण भारत के किसानों के साथ तमिलनाडु में होने वाले जल्लीकट्टू में शामिल होंगे। मदुरै जिले के अवनीपुरम में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किसानों का नैतिक समर्थन करेंगे। 

 

पोंगल के मौके पर चेन्नई जाएंगे  जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम को पोंगल के मौके पर चेन्नई में होंगे। नड्डा पोंगल, खेल स्पर्धाओं, पारंपरिक कलाओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा वे बैलगाड़ी की सवारी भी करेंगे और अंत में भाषण भी देंगे। वह तमिल पत्रिका तुगलक के वार्षिक समारोह में भी शामिल होंगे।

PunjabKesari
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग पास 
वाशिंगटन में कांग्रेस बिल्डिंग कैपिटल हिल पर हाल ही में हुई हिंसा को उकसाने के आरोप में अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाये गए दूसरे ऐतिहासिक महाभियोग के प्रस्ताव को बहस के बाद पास हो गया। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के लोकतंत्र के इतिहास में एक ही कार्यकाल में दो बार महाभियोग का सामने करने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बन गए हैं। प्रतिनिधि सभा में 197 के मुक़ाबले 232 वोटों से महाभियोग का प्रस्ताव पास हो गया जिसमें रिपब्लकिन पाटर्ी के दस सांसदों ने भी महाभियोग के समर्थन में मतदान किया। 


किसान आंदोलन का 50वां दिन
दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 50वां दिन है। सरकार के साथ कई दौर की बातचीत और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर डटे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक़ सरकार किसानों के साथ कल होने वाली बैठक के मसले पर क़ानूनी जानकारों की राय ले रही है।आज इस मसले पर अंतिम फ़ैसला लिया जा सकता है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News