Gold Rate Today : आज 24 कैरेट गोल्ड में आई बड़ी गिरावट, जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट का ताजा रेट

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 12:36 PM (IST)

नेशनल डेस्क : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका में जनवरी महीने के रोजगार के आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे यह संकेत मिला कि वहां की अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार मजबूत स्थिति में हैं। मजबूत आर्थिक हालात के कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम हो गई है। आमतौर पर जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो निवेशक सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश से दूरी बनाते हैं, जिससे इसकी मांग घटती है और कीमतों पर दबाव आता है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई कमजोरी का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दिया।

भारत में सोने के ताजा भाव

आज 24 कैरेट सोना 262 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पूरे भारत में औसत रेट

  • 24 कैरेट – ₹15,578 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट – ₹14,280 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट – ₹11,684 प्रति ग्राम

बड़े शहरों में सोने के ताजा रेट 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कीमतें थोड़ी अधिक हैं:

  • 24 कैरेट – ₹15,593 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट – ₹14,295 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट – ₹11,699 प्रति ग्राम

मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में आज के रेट:

  • 24 कैरेट – ₹15,578 प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट – ₹14,280 प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट – ₹11,684 प्रति ग्राम

चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसके अनुसार 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 28,000 रुपये और 1 ग्राम की कीमत 280 रुपये है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, वडोदरा और अहमदाबाद समेत कई प्रमुख शहरों में यही दरें चल रही हैं।

आगे की दिशा पर नजर

विशेषज्ञों का कहना है कि अब निवेशकों की नजर अमेरिका में आने वाले महंगाई आंकड़ों पर टिकी है। इन आंकड़ों के आधार पर यह तय होगा कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या रुख अपनाता है। इससे निकट भविष्य में सोने और चांदी की कीमतों की दिशा तय हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News