इतिहास: आज ही के​ दिन भारतीय जीवन बीमा निगम ​की हुई थी स्थापना

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 12:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना 62 साल पहले एक सितंबर के दिन ही की गई थी। पढऩे-लिखने के काम में लगे लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी का प्रयोग अनिवार्य है और शब्दकोश को तैयार करना अपने काम में बहुत मुश्किल काम माना जाता है। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। फादर बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।  इतिहास के पन्नों में एक सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी। 
1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार फ़ादर कामिल बुल्के का जन्म।
1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के टोक्यो और योकोहामा शहरों में भारी तबाही मचायी। 
1964 : इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी। 
1947 : भारतीय मानक समय को अपनाया गया।
1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना। 
1956 : राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।
1962 : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना। 
1997 : साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया। 
2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News