Rain Alert: मचेगा कहर, दिखेगा मौसम का महातांडव! 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी भीषण बारिश, IMD का अलर्ट
punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 11:26 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के मौसम में जबरदस्त उथल-पुथल देखने को मिल रही है। एक तरफ उत्तर भारत के मैदानी इलाके 46 डिग्री तापमान की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में आंधी-तूफान और तेज बारिश ने लोगों को सतर्क कर दिया है। आइए जानते हैं भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा चेतावनी और अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल।
उत्तर भारत में भीषण गर्मी, 46 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों तक इन क्षेत्रों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होगी। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में पारा 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ब्रह्मपुरी (विदर्भ), महाराष्ट्र में गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया।
हीटवेव अलर्ट: इन राज्यों में लू की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट जारी किया है।
-
राजस्थान, पंजाब: 26 अप्रैल से 1 मई तक
-
हरियाणा: 26 से 29 अप्रैल तक
-
पश्चिम मध्य प्रदेश: 25 से 28 अप्रैल
-
विदर्भ, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल: 26 अप्रैल को
-
बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश: अगले 2 दिनों तक गर्म हवाएं चलेंगी
आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट: 7 दिन तक रहेगा असर
पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक तेज बारिश और तूफान की संभावना है। IMD ने जिन राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है, उनमें ये शामिल हैं:
पूर्वोत्तर भारत:
-
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय: 25 से 27 अप्रैल तक बारिश
-
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा: 28-29 अप्रैल को
-
सिक्किम: 26-27 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश
-
हवाओं की गति: 50-60 किमी प्रति घंटा तक
दक्षिण भारत:
-
कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश: गरज-चमक और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
अन्य राज्य:
-
पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र का विदर्भ इलाका, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल: 26 से 29 अप्रैल के बीच तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका
दिल्ली-NCR में गर्मी के साथ बादलों की मौजूदगी
राजधानी दिल्ली में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के आसपास रहा। अगले 3 दिन (26 से 28 अप्रैल) तक दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गर्म लू जैसी हवाएं चलेंगी।
किस राज्य में बढ़ेगा या गिरेगा तापमान?
-
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान: तापमान में वृद्धि
-
उत्तर प्रदेश, पूर्वी भारत: 2 दिन तापमान स्थिर, फिर 3-5 डिग्री गिरावट
-
गुजरात: अगले 3 दिन तापमान में कोई बदलाव नहीं
-
मध्य भारत: (मध्य प्रदेश को छोड़कर) तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट
क्यों बदला मौसम का मिजाज?
मौसम में इस बदलाव की बड़ी वजहें हैं:
-
मध्य असम के ऊपर बना साइकलोनिक सर्कुलेशन
-
मराठवाड़ा से मन्नार की खाड़ी तक ट्रफ लाइन
-
सिक्किम से बांग्लादेश तक बनी ट्रफ
इन सिस्टम्स के चलते बादल, गरज, बिजली और तेज हवाएं सक्रिय हो रही हैं, जिससे बारिश की संभावना बन रही है।