पानी को देखकर डर गए मंत्री जी! बाढ़ पीड़ित की पीठ पर चढ़कर हालात का जायजा लेते हुए किया मदद का वादा, Video Viral
punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 12:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। इससे जनजीवन बुरी तरह अस्त- व्यस्त हुआ है। कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की धुरयाही पंचायत इन दिनों गंगा नदी की बाढ़ और भीषण कटाव से बुरी तरह प्रभावित है। हालात इतने खराब हैं कि गांव के कई घर नदी में समा चुके हैं। लोगों की रोजी-रोटी छिन गई है।
<
जनता की पीठ पर सवार होकर कटिहार के सांसद तारिक अनवर जी का बाढ़ निरीक्षण, जनता की मदद कर रहें हैं या नौटंकी है? pic.twitter.com/e0qaLQB63y
— Dharmendra Singh (@dharmendra135) September 8, 2025
>
मंत्री जी बने चर्चा का विषय-
इसी बीच कटिहार के सांसद तारिक अनवर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआइना करने पहुंचे। उनका वहां पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। सांसद से जुड़ा एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें वह बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेने के लिए एक व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर घूमते नजर आ रहे हैं।
यह घटना मनिहारी प्रखंड के धुरयाही पंचायत की है, जहाँ गंगा नदी के कटाव से भारी नुकसान हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि सांसद तारिक अनवर पानी भरे रास्ते को पार करने के लिए एक स्थानीय शख्स की पीठ पर चढ़ गए हैं। उनकी मदद के लिए एक और व्यक्ति उन्हें पकड़े हुए है ताकि वे गिरें नहीं। इसी तरह वे पूरे इलाके का मुआयना करते हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनके इस 'अनोखे' तरीके पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह एक नेता का जनता से जुड़ने का तरीका है। इस वीडियो ने बाढ़ राहत कार्यों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है।