Boyfriend तुम्हारा, क्रश हमारा! बीच कैंपस आपस में भिड़ीं 'पापा की परियां', कैट फाइट का Video Viral
punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 03:55 PM (IST)
University Viral Fight Video : ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। अभी कुछ समय पहले चीनी रोबोटिक कुत्ते को अपना बताने के विवाद से यूनिवर्सिटी का नाम जुड़ा था और अब कैंपस के भीतर दो छात्राओं के बीच हुई भीषण लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरी जंग प्यार और धोखे के त्रिकोण के इर्द-गिर्द घूम रही है।
दोस्ती के बीच आया वो: क्या है विवाद की जड़?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर Ghar Ke Kalesh नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो के मुताबिक लड़ाई की वजह एक लड़का है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि ये दोनों लड़कियां कभी बहुत अच्छी सहेलियां (Besties) हुआ करती थीं। विवाद तब शुरू हुआ जब एक सहेली को अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो गया। बस यही बात दोस्ती में दरार और फिर कैंपस में दंगल की वजह बन गई।
कैंपस बना कुश्ती का मैदान
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनिवर्सिटी की सीढ़ियों के पास दोनों छात्राएं मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ चुकी हैं। दोनों लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींच रही हैं और जबरदस्त हाथापाई कर रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं उन्हें बचाने के बजाय वीडियो बनाने और ठहाके लगाने में मशगूल दिखे। कैंपस में काफी देर तक यह अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
Kalesh b/w two besties at Galgotias University, Noida after one girl developed a crush on her bestie’s boyfriend.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 28, 2026
pic.twitter.com/KBCxNtP1gs
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया नेटिजन्स ने मजे लेना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा, "लगता है दोस्ती इतनी गहरी थी कि अब बॉयफ्रेंड भी शेयर करना चाहती हैं।" वहीं कुछ लोगों ने यूनिवर्सिटी के अनुशासन पर सवाल उठाते हुए इसे शर्मनाक बताया है। कई लोगों का कहना है कि पढ़ाई के मंदिर में इस तरह की हरकतें युवाओं की गिरती मानसिकता को दर्शाती हैं।
यह भी पढ़ें: आधी रात को हुई Boyfriend की एंट्री, 3 बच्चों की मां को आया मिलने, जैसे ही परिजनों को लगी भनक तो...
विवादों से पुराना नाता
गलगोटिया यूनिवर्सिटी पिछले कुछ समय से लगातार विवादों में रही है। रोबोटिक कुत्ते वाले मामले के बाद अब इस कैट फाइट ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की सुरक्षा और अनुशासन व्यवस्था पर फिर से सवालिया निशान लगा दिए हैं।
