Yo Yo का जादू! एंट्री नहीं मिली तो दीवार फांदकर कॉन्सर्ट में पहुंच गई फैन, फिर हनी सिंह ने जो किया... Video में देखें
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 01:17 PM (IST)
Honey Singh Mumbai Concert Viral Video : मशहूर रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh एक बार फिर चर्चा में हैं। यो यो हनी सिंह के मुंबई कॉन्सर्ट में एक फीमेल फैन की दीवानगी और उस पर रैपर के रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित MMRDA ग्राउंड में आयोजित हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सुरक्षाकर्मियों के पसीने छुड़ा दिए।
देर से पहुंची, तो दीवार फांद दी
28 मार्च को हुए इस धमाकेदार कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान एक फीमेल फैन कॉन्सर्ट स्थल पर थोड़ा देरी से पहुंची। तब तक सुरक्षा कारणों से मेन गेट बंद किए जा चुके थे। अंदर जाने का रास्ता बंद देख इस फैन ने हार नहीं मानी और खतरनाक तरीके से ऊंची दीवार फांदकर ग्राउंड में घुसने की कोशिश शुरू कर दी।
सुरक्षाकर्मियों से झड़प और हंगामा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने लड़की को दीवार से उतरने और ऐसी जोखिम भरी हरकत करने से रोका तो वह उनसे भिड़ गई। गुस्से में आकर फैन ने सुरक्षाकर्मियों के साथ गाली-गलौज भी की जिससे मौके पर काफी हंगामा मच गया। देखते ही देखते यह 'गेटक्रैश' (Gatecrash) वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया।
Scenes from Yo-yo honey singh concert 😭 pic.twitter.com/afk8OlTVtF
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 30, 2026
हनी सिंह का 'स्वैग' भरा रिएक्शन
इस हंगामेदार वीडियो पर खुद हनी सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने इसे इग्नोर करने के बजाय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। रैपर ने फैन की इस बेखौफ दीवानगी पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा— "ये मेरी शेरनी फैन है!" हनी सिंह का यह रिएक्शन अब उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि अपने फैंस के प्रति यो यो का यही बेबाक अंदाज उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।
यह भी पढ़ें: Alert! पिज्जा-बर्गर खाने वाले पुरुषों के लिए बुरी खबर: जंक फूड से बढ़ रहा ये खतरा
स्टेज पर भी दिखा जलवा
उसी कॉन्सर्ट का एक और वीडियो चर्चा में है, जिसमें हनी सिंह अपनी एक और फीमेल फैन के साथ स्टेज पर थिरकते नजर आ रहे हैं। मुंबई के इस इवेंट ने साबित कर दिया कि लंबे समय बाद भी हनी सिंह का क्रेज कम नहीं हुआ है, बल्कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।
