बच्चे के मुंडन में पूरे परिवार ने कटवाए बाल! मां ने भी मुंडवाया सिर, Viral Video में देखें पूरी Family का स्वैग
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:13 PM (IST)
Gujarati Family Shaves Head for Child Viral Video : आमतौर पर बच्चों के मुंडन संस्कार के दौरान बच्चा डर के मारे रोने लगता है या बाल कटने के बाद खुद को आईने में देखकर असहज महसूस करता है लेकिन एक गुजराती परिवार ने अपने बच्चे के इस डर को दूर करने के लिए जो रास्ता चुना उसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। इस परिवार ने तय किया कि बच्चा इस बदलाव में अकेला नहीं रहेगा इसलिए बच्चे के साथ-साथ पूरे कुनबे ने अपना सिर मुंडवा लिया।
परंपरा का 'नया और अनोखा' अंदाज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हे बालक का मुंडन किया जा रहा है लेकिन हैरान करने वाला नजारा तब दिखा जब परिवार के अन्य सदस्य भी एक-एक करके अपनी बत्तीसी दिखाते हुए गंजे नजर आए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि बच्चे को यह न लगे कि सिर्फ उसके साथ कुछ अलग हुआ है। परिवार के इस 'टीम वर्क' ने रस्म को एक उत्सव में बदल दिया।
मां के फैसले ने सबको कर दिया भावुक
इस वीडियो का सबसे इमोशनल हिस्सा वह है जब बच्चे की मां सामने आती है। जहां महिलाएं अपने बालों को अपनी खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा मानती हैं वहीं इस मां ने अपने कलेजे के टुकड़े की खुशी और उसके साथ खड़े होने के लिए बिना किसी झिझक के अपना सिर मुंडवा लिया। सोशल मीडिया पर मां के इस कदम को निस्वार्थ प्रेम की सबसे बड़ी मिसाल बताया जा रहा है।
In a tiny Gujarat village the whole family shaved their heads ensuring their little boy didn’t feel lonely at his head-shaving ritual.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 18, 2026
pic.twitter.com/mgA8IEepZo
इंटरनेट पर जमकर मिल रही वाहवाही
यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर दिल खोलकर कमेंट्स कर रहे हैं:
-
यूजर रिएक्शन: "इसे कहते हैं असली फैमिली सपोर्ट!"
-
भावुक कमेंट: "बच्चे के लिए मां का ऐसा त्याग देखकर आंखों में आंसू आ गए।"
-
सराहना: "यह बच्चा खुशनसीब है जिसे ऐसा सपोर्टिव परिवार मिला है।"

यह वीडियो हमें सिखाता है कि परिवार सिर्फ साथ रहने का नाम नहीं बल्कि एक-दूसरे के डर और खुशी में बराबर का हिस्सेदार बनने का नाम है।

