दिल्ली में आज आंधी-तूफान की आशंका, गर्म हवाएं चलने के भी आसार

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2019 - 08:26 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को दोपहर बाद आंधी तूफान आने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिन में शहर के कई हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान है। 

PunjabKesari

बहरहाल, राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सीजन के औसत से पांच डिग्री अधिक है। न्यूनतम तामपान 18.7 डिग्री रहा। भारत के मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बी पी यादव ने कहा कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर मंडरा रहे चक्रवाती तूफान के कारण धूल भरी आंधी और तूफान आने की आशंका है। आद्र्रता का स्तर 83 से 26 प्रतिशत के बीच रहा। 

PunjabKesari

अधिकारी ने कहा, ‘आसमान में शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं चल सकती है।’ मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News