UP के बांदा में भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 11:17 PM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाते हुए 6 लोगों की जान ले ली। बिसंडा थाना क्षेत्र में मौरंग (बालू) से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पर पलट गया, जिससे मौके पर ही तबाही मच गई।

 पुलिस के मुताबिक, जौनपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पहले एक साइकिल सवार को टक्कर मारी। आरोपी ड्राइवर ने पकड़े जाने के डर से ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर वह संतुलन खो बैठा और सड़क पर चल रहे एक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया।

मलबे में दबी मासूम जिंदगियां:
कई टन वजनी मौरंग और भारी ट्रक के नीचे दबने से ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में 3 महीने की मासूम बच्ची सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रशासन में हड़कंप:
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और डीआईजी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल 4 अन्य लोगों की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News