मुंबई में तेज रफ्तार BMW हुई भीषण हादसे का शिकार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2026 - 10:56 AM (IST)
मुंबई: रविवार तड़के मुंबई में कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार BMW के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सुबह 5.20 बजे हुई जब लग्जरी कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी।
कोस्टल रोड कंट्रोल रूम के अनुसार, लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास कार चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार चारों लोगों को तुरंत पास के नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से दो की पहचान शनाय गज्जल (21) और धैर्य सेठ (17) के रूप में हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य पुरुष पीड़ित, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष मानी जा रही है, की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n
— ANI (@ANI) September 20, 2026
अधिकारी ने बताया कि चौथे व्यक्ति, जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष है को गंभीर चोटें आई हैं और वह अभी अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मुंबई कोस्टल रोड 10.58 किलोमीटर लंबा हाई-स्पीड फ्रीवे है जो दक्षिण मुंबई में मरीन ड्राइव को बांद्रा-वर्ली सी लिंक के वर्ली छोर से जोड़ता है।
