असम में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 12:35 PM (IST)

तेजपुरः असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा रंगापारा थाना क्षेत्र के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास तब हुआ जब सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। उन्होंने कहा, ''इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारे गए सभी लोग कार में सवार थे।''

अधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान हर गोविंद हजोआरी, नयन स्वर्गियारी, पप्पू बोरा, प्रांजल बनिया और संजय मेच के रूप में हुई है, जो जिले के घोरामारी बाटाबारी इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News