मिसाल बनी ये महिला, दूध बेचकर सलाना 1 करोड़ रुपए की करती है कमाई

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 05:20 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दुनिया में कब किसकी किस्तम बदल जाए, ये कोई नहीं जानता? साल 2020 में जहां पूरी दुनिया में तबाही मची थी, लोग दाने-दाने को तरस रहे थे, बेरोजगारी चरम पर थी। ऐसे में एक महिला की किस्मत ऐसे बदली कि वह करोड़पति बन गई। आज ये महिला लाखों लोगों के लिए मिसाल बन गई है। बताया जा रहा है कि केवल दूध बेचकर इस महिला ने साल 2020 में एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।

ये कहानी गुजरात की रहने वाली 62 साल की नवलबेन दलसंगभाई चौधरी कीं। बताया जा रहा है कि नवलबेन ने साल 2020 में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इस साल जहां लोग हर चीज के लिए परेशान थे, ऐसे में उन्होंने एक साल में एक करोड़ 10 लाख रुपए का दूध बेचा। जानकारी के मुताबिक, नवलबेन ने यह मुकाम अपने दम पर हासिल किया है। इस काम के लिए नवलबेन की अब हर ओर तारीफ हो रही है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं।

महिलाओं के लिए मिसाल बनीं नवलबेन
रिपोर्ट के अनुसार, नगाना गांव की रहने वाली नवलबेन ने काफी कम लागत से पशुपालन व्यवसाय को शुरू किया था। लेकिन, आज उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उनके पास 80 भैंस और 45 गाय हैं। जिनसे रोजाना एक हजार लीटर दूध का उत्पादन करती हैं। बात अगर महीने की आमदनी की हो तो नवलबेन इनसे हर महीना तीन लाख 50 हजार रुपए का मुनाफा कमाती है। इतना ही नहीं इस डेयरी के जरिए उन्होंने 11 लोगों को रोजगार भी दिया है। साल 2019 में नवलबेन ने 87 लाख रुपए से ज्यादा के दूध बेचे थे। उन्हें दो बार लक्ष्मी पुरस्कार और तीन बार पादरी पुरस्कार का सम्मान भी मिल चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News