बार-बार रिचार्ज करने की टेंशन हुई खत्म! इस टेलीकॉम कंपनी पेश किया एक साल चलने वाला सस्ता प्लान
punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 04:27 AM (IST)
नेशनल डेस्कः सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने निजी कंपनियों को टक्कर देने के लिए अपने ग्राहकों को एक शानदार तोहफा दिया है। कंपनी ने एक ऐसा किफायती प्लान पेश किया है जिससे यूजर्स को बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन से मुक्ति मिल जाएगी।
₹2799 में साल भर का झंझट खत्म
BSNL का यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, जिसकी कीमत 2799 रुपये रखी गई है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला डेली 3GB डेटा है। इसके साथ ही ग्राहकों को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं, यूजर्स को रोजाना 100 फ्री SMS और BiTV का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिसके जरिए वे 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का आनंद ले सकते हैं।
One recharge. Zero worries.
— BSNL India (@BSNLCorporate) April 17, 2026
With BSNL ₹2799 plan, stay connected for an entire year without the hassle of monthly recharges.
Recharge smart via #BReX 👉 https://t.co/SpaVXw85OI#BSNLIndia #StayConnected #YearlyPlan #UnlimitedCalls #RechargePlan #3GB #perday @CMDBSNL… pic.twitter.com/5jldn6HDPV
बजट में मिला भारी निवेश और बढ़ रहे ग्राहक
BSNL की बढ़ती लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ महीनों में कंपनी के नेटवर्क से लाखों नए यूजर्स जुड़े हैं। TRAI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अकेले मार्च महीने में हजारों नए ग्राहकों के जुड़ने से BSNL का यूजर बेस अब 9.2 करोड़ (92.9 मिलियन) तक पहुंच गया है। कंपनी की मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने भी खजाना खोल दिया है और इस साल के बजट में BSNL को 28,473 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

5G की तैयारी में जुटी कंपनी
जहां एक तरफ कंपनी ने पिछले साल ही पूरे भारत में अपनी 4G सर्विस लॉन्च की है, वहीं अब 5G नेटवर्क पर तेजी से काम चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में BSNL अपनी 5G सेवाएं शुरू कर सकता है। निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले किफायती और लंबी वैलिडिटी वाले प्लान उतारकर BSNL बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।
