YouTube बदल रहा है वीडियो शेयरिंग का अंदाज, अब टाइम सेट करने की टेंशन खत्म! आ रहा है ये खास बटन

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 02:31 PM (IST)

YouTube Timestamp Sharing : यूट्यूब अपने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए एक नया और धमाकेदार फीचर लेकर आ रहा है। इस फीचर में वीडियो शेयरिंग का अनुभव बदलने जा रहा है। अक्सर किसी लंबे वीडियो में हमें केवल 10 सेकंड की कोई बात पसंद आती है लेकिन पूरा वीडियो भेजना पड़ता है। अब इस समस्या का समाधान मिल गया है। यूट्यूब एक नए फीचर 'Timestamp Sharing' (टाइमस्टैम्प शेयरिंग) की टेस्टिंग कर रहा है जो वीडियो शेयरिंग को पहले से कहीं ज्यादा तेज और आसान बना देगा।

जानें क्या है Timestamp Sharing फीचर?

अभी तक अगर आप किसी को वीडियो का कोई खास हिस्सा दिखाना चाहते थे तो आपको लिंक के आखिर में मैन्युअली (जैसे: ?t=1m30s) टाइम जोड़ना पड़ता था या किसी ऐप की मदद लेनी पड़ती थी। नए अपडेट के बाद आपको यह सब नहीं करना होगा। आप जिस समय पर वीडियो देख रहे हैं वहीं से उसे शेयर करने का विकल्प मिलेगा। जिसे आप लिंक भेजेंगे उसके पास वीडियो बिल्कुल उसी सेकंड से शुरू होगा जहां से आपने चाहा था।

PunjabKesari

क्यों खास है यह फीचर?

यह फीचर उन यूजर्स के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगा जो एजुकेशनल कंटेंट, ट्यूटोरियल या लंबे इंटरव्यू देखते हैं। मान लीजिए आप 1 घंटे का पॉडकास्ट देख रहे हैं और आपको 45वें मिनट की कोई बात शेयर करनी है तो अब आप बस एक टैप में उसे दूसरों तक पहुंचा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: 19 April Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में मची हलचल, जानें आज पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े या घटे? देखें Latest List

PunjabKesari

YouTube Clips का क्या होगा?

रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया फीचर यूट्यूब के पुराने 'Clips' फीचर की जगह ले सकता है। 'Clips' में छोटे वीडियो काट कर शेयर करने होते थे लेकिन 'टाइमस्टैम्प शेयरिंग' उससे कहीं ज्यादा तेज और सरल विकल्प है। हालांकि जो क्लिप पहले से बने हुए हैं वे शायद मौजूद रहेंगे लेकिन भविष्य में नया क्लिप बनाने का तरीका बदल सकता है।

PunjabKesari

जानें कब तक मिल जाएगा आपको यह फीचर?

फिलहाल यूट्यूब इस फीचर की टेस्टिंग मोबाइल ऐप पर कर रहा है। कंपनी ने अभी तक इसके ग्लोबल लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई है लेकिन उम्मीद है कि बीटा टेस्टिंग सफल होने के बाद इसे जल्द ही सभी Android और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News