Reliance Jio का 28 दिन वाला सबसे सस्ता Prepaid प्लान, सिर्फ 189 रुपए में मिलेगी कॉलिंग, डेटा और SMS
punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 12:21 PM (IST)
Gadgets Desk: अगर आप Reliance Jio की प्रीपेड सिम इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए कंपनी ने एक सस्ता प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में कम कीमत में डेटा, कॉलिंग और SMS सबकुछ मिलता है। खास बात यह है कि इसकी कीमत सिर्फ 189 रुपए है।
इस प्लान में आपको मिलेगा ये सब
- 2 GB हाई स्पीड डेटा – इसे आप 28 दिन तक थोड़ा-थोड़ा या एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। 2 GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाएगी।
- अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग – किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने की सुविधा।
- 300 SMS – पूरे 28 दिन की वैलिडिटी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा Jio इस प्लान के साथ दो एडिशनल बेनिफिट्स भी दे रही है:
- Jio TV – इस ऐप से आप मोबाइल पर लाइव टीवी देख सकते हैं।
- Jio AI Cloud – क्लाउड स्टोरेज के जरिए मोबाइल की स्टोरेज बचा सकते हैं।
ये प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिनकी प्राथमिकता कम कीमत और 28 दिन की वैलिडिटी है, न कि बहुत ज्यादा डेटा।
