सुहागरात के दिन हैवान दूल्हे ने अपने दोस्तों को बुलाया घर, फिर जबरन पिलाई शराब, जब बेहोश हुई तो बारी-बारी से...

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2026 - 04:32 PM (IST)

Hyderabad Gangrape Case : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रिश्तों और मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक 22 वर्षीय नवविवाहिता ने अपने ही पति और उसके पांच दोस्तों पर शादी की रात सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के अनुसार यह घटना पिछले साल जुलाई की है। महिला ने पुलिस को बताया कि आंध्र प्रदेश के नेल्लोर निवासी एक व्यक्ति (28) के साथ उसका प्रेम संबंध था। 28 जुलाई 2025 को दोनों ने कुकटपल्ली के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में शादी की और उसी दिन बेगमपेट में एक किराए के कमरे में रहने चले गए।

आरोप के मुख्य बिंदु

पीड़िता का आरोप है कि सुहागरात के दिन उसके पति ने अपने 5 दोस्तों को घर बुलाया। आरोपियों ने शराब पी और महिला को भी जबरन शराब पिलाई। महिला का दावा है कि जब वह बेहोश हो गई तब उसके पति और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

यह भी पढ़ें: ड्राइविंग के दौरान WhatsApp चलाना हुआ और भी आसान: आ गया कमाल का फीचर, अब बिना फोन छुए होगी चैटिंग

राष्ट्रीय महिला आयोग का कड़ा निर्देश

एनसीडब्ल्यू (NCW) की चेयरपर्सन ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखा है। आयोग ने निर्देश दिए हैं कि मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। एक निश्चित समय-सीमा के भीतर जांच पूरी की जाए। पीड़िता को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। सात दिनों के भीतर 'कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट' आयोग को सौंपी जाए। आयोग ने कहा कि यह कृत्य महिला की गरिमा और विवाह की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन है।

पुलिस जांच की स्थिति

पीड़िता फिलहाल कुकटपल्ली में अपनी विधवा मां और छोटी बहन के साथ रहती है। उसने पहले कुकटपल्ली पुलिस से संपर्क किया था लेकिन घटना बेगमपेट इलाके की होने के कारण मामला वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। बेगमपेट पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है हालांकि आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News