UK 10th Board Result 2026: टेंशन खत्म होने वाली है! उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट की तारीख घोषित, इस दिन आएगा रिजल्ट
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 03:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत एवं सभापति निदेशक माध्यमिक डॉ मुकुल सती की मौजूदगी में उत्तराखंड बोर्ड सभागार रामनगर में 25 अप्रैल को प्रात: 10 बजे घोषित होगा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि बोडर् परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी प्रात: 10 बजे प्रदेश के शिक्षा मंत्री व निदेशक माध्यमिक डॉ मुकुल सती की मौजूदगी में होगा।
इस साल परीक्षा प्रक्रिया में कई बदलाव देखने को मिले, पहली बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से कराई गयी थी, आंकड़ों की बात करें तो हाईस्कूल में 1 लाख 12 हजार 266 और इंटरमीडिएट में 1 लाख 2 हजार 986 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, इस तरह कुल 2 लाख 15 हजार 252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षाओं का शेड्यूल भी इस बार तय समय के अनुसार पूरा हुआ ,प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच कराई गईं जबकि लिखित परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर 20 मार्च तक चलीं, सभी परीक्षाएं एकल पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गईं।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,261 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे,वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील श्रेणी में रखे गए,टिहरी गढ़वाल में सबसे ज्यादा 136 केंद्र बनाए गए, जबकि चंपावत में सबसे कम 44 केंद्र रहे।
इस बार छात्रों की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था भी लागू की गयी है, सभी स्कूलों को अलग पोटर्ल और पासवडर् दिए जाएंगे. जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे. साथ ही बोडर् की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे, ऐसे में छात्रों और अभिभावकों की नजरें अब परिषद की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं इंतजार खत्म होने वाला है,रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
