केंद्र सरकार ने तीस हजार पाकिस्तानियों को दिया दीर्घकालीन वीजा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 02:08 AM (IST)

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार 2011 के बाद से करीब 30,000 पाकिस्तानी नागरिकों को दीर्घकालीन वीजा (एलटीवी) दिए जा चुके हैं। इनमें ज्यादातर हिंदू हैं। वीजा हासिल होने से उन्हें पैन और आधार कार्ड पाने और साथ ही संपत्ति खरीदने की पात्रता मिल गई। हालांकि वे छावनी क्षेत्रों सहित प्रतिबंधित या संरक्षित इलाकों में अचल संपत्ति नहीं खरीद सकते। 

अपने गृह देश में कथित रूप से प्रताडऩा का सामना करने के बाद भारत आने वाले पाकिस्तान , अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की मदद करने की मोदी सरकार की नीति के तहत इस साल अब तक कुल 6,092 पाकिस्तानी नागरिकों को एलटीवी दिए जा चुके हैं। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुल मिलाकर 2011 से 2014 के बीच 14,726 पाकिस्तानी नागरिकों को एलटीवी दिए गए। ऐसा उनके जरूरी कागजात सौंपने के बाद हुआ। 

2015 के बाद जब एलटीवी देने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया , 2015 में 2,142 को , 2016 में 2,298 को और 2017 में 4,712 पाकिस्तानी नागरिकों को एलटीवी दिए गए। अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय एलटीवी के लिए 1,500 पाकिस्तानी नागरिकों के अतिरिक्त आवेदनों पर विचार कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News