सेहतमंद समझकर गलती न करें... ये 9 फल अचानक बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर लेवल

punjabkesari.in Sunday, Jan 25, 2026 - 01:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : फल आमतौर पर सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन सभी फल ब्लड शुगर के लिए एक जैसे सुरक्षित नहीं होते। कुछ फलों में प्राकृतिक शुगर ज्यादा होती है, जो तेजी से रक्त में घुलकर शुगर लेवल बढ़ा सकती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों या शुगर कंट्रोल करने वालों को फलों का चुनाव और मात्रा दोनों पर ध्यान देने की जरूरत होती है।

1. केला : एनर्जी के साथ शुगर भी ज्यादा

केला वर्कआउट से पहले या एनर्जी के लिए खूब खाया जाता है, लेकिन इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। एक मध्यम आकार के केले में करीब 14 ग्राम शुगर होती है। ज्यादा पका केला ब्लड शुगर को और तेजी से बढ़ा सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन बेहतर माना जाता है।

यह भी पढ़ें - मोबाईल में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना घर तक पहुंच सकती है पुलिस

2. अंगूर : छोटे फल, बड़ा असर

अंगूर छोटे और रसीले होते हैं, लेकिन इनमें भी शुगर छिपी होती है। एक कप अंगूर में लगभग 23 ग्राम शुगर पाई जाती है। इनमें फाइबर कम होता है, जिस कारण शुगर जल्दी खून में पहुंच जाती है। इसलिए इन्हें ज्यादा खाने से बचना चाहिए।

3. आम : स्वादिष्ट लेकिन शुगर से भरपूर

आम स्वाद में जितना लोकप्रिय है, शुगर के मामले में उतना ही भारी माना जाता है। एक कप कटे आम में करीब 23 ग्राम शुगर होती है। इसमें विटामिन जरूर होते हैं, लेकिन अधिक मात्रा ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है।

4. अनानास : GI ज्यादा, सावधानी जरूरी

अनानास चाहे ताजा हो या डिब्बाबंद, ब्लड शुगर पर असर डाल सकता है। एक कप अनानास में लगभग 16 ग्राम शुगर होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ऊंचा होता है। पाचन के लिए अच्छा है, लेकिन मात्रा सीमित रखना जरूरी है।

5. चेरी : हल्की समझने की भूल

चेरी को अक्सर हल्का फल समझ लिया जाता है, लेकिन एक कप चेरी में करीब 18 ग्राम शुगर पाई जाती है। इन्हें खाते-खाते जरूरत से ज्यादा खा लेना आसान होता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

यह भी पढ़ें - जानें 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

6. तरबूज : कम कैलोरी, लेकिन हाई GI

तरबूज पानी से भरपूर और कम कैलोरी वाला फल है, लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी ज्यादा होता है। भले ही इसमें शुगर कम दिखे, फिर भी यह ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है।

7. अंजीर : प्राकृतिक शुगर से भरपूर

अंजीर को पौष्टिक माना जाता है, लेकिन इसमें प्राकृतिक शुगर ज्यादा होती है। एक मध्यम अंजीर में करीब 8 ग्राम शुगर होती है, जबकि सूखे अंजीर में यह मात्रा और भी अधिक हो जाती है।

8. खजूर : एनर्जी बूस्टर, पर खतरा भी

खजूर को एनर्जी बढ़ाने वाला फल कहा जाता है, क्योंकि इसमें शुगर भरपूर होती है। एक खजूर में लगभग 16 ग्राम शुगर पाई जाती है। फाइबर होने के बावजूद डायबिटीज मरीजों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

9. लीची : मीठा स्वाद, ज्यादा शुगर

लीची का स्वाद मीठा होता है और शुगर भी उतनी ही ज्यादा होती है। सिर्फ 10 लीची खाने से करीब 29 ग्राम शुगर मिल जाती है। फाइबर कम होने के कारण यह ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है।

यह भी पढ़ें - 8th Pay Commission : केंद्र सरकार ने इन कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

क्या करें, क्या न करें

विशेषज्ञों के अनुसार फल पूरी तरह छोड़ना जरूरी नहीं है। सही फल, सही मात्रा और सही समय पर सेवन करने से सेहत भी बनी रहती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News