पावर बढ़ाने के लिए खाई से*क्सवर्धक गोलियां, Girlfriend के साथ होटल था शख्स, फिर कुछ समय बाद अचानक...
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 11:49 AM (IST)
Sex Pills Death In Gurugram Hotel : दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 56 वर्षीय व्यक्ति की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) के साथ होटल में रुका था। पुलिस की शुरुआती जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बेहद चौंकाने वाली सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार 56 साल का यह शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गुरुग्राम के एक नामी होटल में समय बिताने गया था। कमरे में रहने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाओं का ओवरडोज
पुलिस ने जब घटनास्थल (होटल के कमरे) की तलाशी ली तो वहां से शक्तिवर्धक (सेक्स पावर बढ़ाने वाली) दवाओं के कई खाली रैपर और पत्ते बरामद हुए। आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने बिना डॉक्टरी सलाह के इन दवाओं का भारी मात्रा में सेवन कर लिया था। इन दवाओं के ओवरडोज के कारण अचानक ब्लड प्रेशर (BP) अनियंत्रित हो गया जिससे दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक ही बताया गया है।
यह भी पढ़ें: रात के समय पैरों में होती है झनझनाहट और बेचैनी महसूस तो न समझें इसे मामूली, हो सकता है इस बीमारी का संकेत!
घर में गूंजने वाली थी शहनाई, पसर गया सन्नाटा
इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के घर में खुशियों का माहौल था और 12 मार्च को उसके बेटे की शादी तय थी। पिता बेटे के सेहरे का इंतजार कर रहे थे लेकिन एक गलती ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया।
डॉक्टरी सलाह: चेतावनी और बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती उम्र में या हृदय संबंधी समस्याओं के होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन जानलेवा हो सकता है। ये दवाएं सीधे तौर पर रक्त प्रवाह (Blood Flow) और हृदय की गति पर असर डालती हैं जिससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
