अगले 96 घंटे लगातार तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं, बारिश के साथ आकाशीय बिजली... IMD ने जारी किए सख्त आदेश
punjabkesari.in Saturday, Jun 28, 2025 - 07:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड में मौसम फिर से खराब होने वाला है। रांची और आसपास के इलाकों में 2 जुलाई तक लगातार चार दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसा मौसम उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र और झारखंड की तरफ उसके बढ़ने की वजह से होगा।
इसके अलावा पूर्व से पश्चिम तक का ट्रफ भी झारखंड के ऊपर से गुजर रहा है, जिससे बारिश और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासकर रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं बोकारो समेत 12 जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से आग्रह है कि वे सुरक्षित रहें और आवश्यक तैयारी कर लें।