Koo के यूजर्स की संख्या बढ़कर डेढ़ करोड़ के करीब, दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ी लोकप्रियता

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 05:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: घरेलू सोशल मीडिया मंच Koo के प्रयोगकर्ताओं की संख्या बढ़कर डेढ़ करोड़ के करीब पहुंच गई है। इसमें से 50 लाख प्रयोगकर्ता पिछली तिमाही के दौरान जुड़े है। कंपनी के सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने यह जानकारी दी। राधाकृष्ण ने कहा कि कू भारतीय बाजार में अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी और अधिक से अधिक प्रयोगकर्ता जोड़ेगी। जून, 2022 के बाद कंपनी की एक नए बाजार दक्षिण-पूर्व एशिया में उतरने की योजना है।

 

राधाकृष्ण ने कहा कि भारतीय सोशल मीडिया मंच के प्रयोगकर्ताओं की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। वर्तमान में 'कू' नाइजीरिया में भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर अब तक एप्लिकेशन को लगभग 1.5 करोड़ लोगों ने डाउनलोड किया हैं, जिसमें से 50 लाख डाउनलोड पिछली तिमाही के दौरान हुए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने अब नाइजीरिया के बाजार में भी प्रवेश कर लिया है और कू वहां अच्छी तरह से बढ़ रही है। हम इस समय नाइजीरिया के सांस्कृतिक पहलुओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News