अरुणाचल: सीमावर्ती क्षेत्र में मिली चीनी भाषा में लिखी रहस्यमयी वस्तु

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2018 - 05:50 PM (IST)

इटानगर: अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में भारतीय सीमा से करीब 100 मीटर अंदर एक रहस्यमयी वस्तु मिली है जिस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा है। कामले के पुलिस अधीक्षक जॉन पाडा ने बताया कि गत बुधवार को रेपाड़ी गांव में कुछ ग्रामीणों को कपड़े जैसी चीज में लिपटा आंशिक रूप से जला एक सफेद बक्सा नजर आया, जिस पर चीनी भाषा में कुछ लिखा था। यह बक्सा एक पेड़ पर अटका हुआ था।

जब लकड़हारों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी तो पुलिस अधीक्षक, रेंज वन अधिकारी एवं कुछ अन्य अधिकारी 3,642 फुट की ऊंचाई पर स्थित रेपाड़ी गांव पहुंचे।

पाडा ने बताया कि बक्से को पेड़ पर पटक कर खोला गया तो उसमें एक काला उपकरण नजर आया। इसके निचले हिस्से में शायद एक बैटरी लगी थी जो इसे उडऩे में मदद करती है। उसमें पाउडर जैसा कोई पदार्थ था जो तारों से जुड़ा था। ऐसा लगता है कि यह शायद मौसम संबंधी उपकरण है। पुलिस महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि यह क्या है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News