यहां लग्जरी गिफ्ट माना जाता है तरबूजः लाखों रुपए का मिलता है एक पीस, भारत में है गरीबों का पसंदीदा फल

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 06:29 PM (IST)

International Desk: भारत में गर्मियों के दौरान तरबूज आमतौर पर 20 से 40 रुपए प्रति किलो तक मिल जाता है इसे गरीबों के खास फल के रूम में  जाना जाता है, लेकिन जापान में एक ऐसा तरबूज भी है जिसकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है। इसका नाम Densuke Watermelon है। यह खास तरबूज जापान के Hokkaido द्वीप के तोहमा क्षेत्र में उगाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी पहचान इसका चमकदार काला छिलका है, जिस पर सामान्य तरबूज की तरह धारियां नहीं होतीं। अंदर से इसका गूदा गहरा लाल, बेहद मीठा और कुरकुरा होता है। यही स्वाद इसे दुनिया के सबसे प्रीमियम फलों में शामिल करता है।

 

 इतना महंगा क्यों ?

  • सीमित मात्रा में उत्पादन
  • केवल एक विशेष क्षेत्र में खेती
  • हर फल की हाथों से देखभाल
  • उच्च गुणवत्ता और मिठास
  • जापान में लग्जरी गिफ्ट के रूप में लोकप्रिय
  • किसान प्रत्येक पौधे पर बहुत कम फल विकसित होने देते हैं ताकि पोषण केंद्रित रहे और गुणवत्ता बेहतर हो।

 

6 लाख रुपए तक पहुंच चुकी बोली
हर साल सीजन की शुरुआती फसल की नीलामी होती है। प्रीमियम गुणवत्ता वाले डेंसुके तरबूज की कीमत नीलामी में लगभग 6,100 अमेरिकी डॉलर (करीब 5 से 6 लाख रुपये) तक पहुंच चुकी है। हालांकि सामान्य डेंसुके तरबूज भी हजारों रुपये में बिकते हैं और इन्हें अक्सर विशेष उपहार या प्रतिष्ठा के प्रतीक के रूप में खरीदा जाता है।इस तरबूज में विटामिन A और C, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स, भरपूर पानी पाया जाता है, जिससे यह स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। जापान में लोग इस दुर्लभ फल को अक्सर "ब्लैक ज्वेल" (Black Jewel) के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि इसकी दुर्लभता और कीमत किसी कीमती रत्न जैसी मानी जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News