अमेरिका में भीषण औद्योगिक हादसा: पेपर मिल में फटा 19 लाख लीटर का केमिकल टैंक, 11 की मौत, 8 घायल
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 10:18 AM (IST)
US paper mill explosion : अमेरिका के वाशिंगटन राज्य से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। यहां लॉन्गव्यू शहर में स्थित 'निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी' (एक पेपर मिल) में कागज बनाने वाले केमिकल से भरा एक विशालकाय टैंक अचानक ब्लास्ट होकर ढह गया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
यह हाल के दशकों में अमेरिका के सबसे घातक औद्योगिक हादसों में से एक माना जा रहा है। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह लॉन्गव्यू शहर स्थित 'निप्पॉन डायनावेव पैकेजिंग कंपनी' में हुई जब कागज बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन से भरा लगभग 19 लाख लीटर क्षमता वाला टैंक अचानक ढह गया।
11 מענטשן זענען געשטארבן נאכפאלגנדיג א קאטאסטראפישע כעמישע טאנק אימפלאזיע אין וואשינגטאן סטעיט.
— אידישער ווינקל (@YiddisherVinkel) May 28, 2026
זיבן ארבעטער אין די פירמע וואס ערצייגט פאפיר, און איין פייערמאן זענען געווארן אפגעפירט אין שפיטאל מיט וואונדן.
אידישער ווינקל *סטאטוס*:https://t.co/GlwoqzsctJ
אידישער ווינקל… pic.twitter.com/CdX9aRq03J
दमकल अधिकारियों के अनुसार बचाव कार्य बेहद सावधानी से किया जा रहा है क्योंकि आसपास अब भी खतरनाक रसायन मौजूद हैं और टैंक के दोबारा ढहने का खतरा बना हुआ है। शवों को बाहर निकालने के बाद उन्हें रासायनिक प्रभाव से मुक्त किया जा रहा है। हादसे में एक दमकलकर्मी सहित आठ लोग घायल हुए हैं। कुछ झुलस गए हैं और कुछ में सांस लेने में दिक्कत संबंधी शिकायतें हैं।
वहीं जापानी मूल की कंपनी निप्पॉन पेपर ग्रुप ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों ने कहा कि रासायनिक रिसाव से आसपास की हवा और पेयजल पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ा है हालांकि कुछ प्रदूषण नदी तक पहुंचा है। अमेरिकी पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के अनुसार इसका फिलहाल कोई बड़ा प्रभाव नहीं देखा गया है।
