भाजपा को सरकार बनाने के लिए न्योता देने वाला राज्यपाल का आदेश शर्मनाक: जेठमलानी

punjabkesari.in Saturday, May 19, 2018 - 12:25 AM (IST)

नई दिल्ली: वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने का कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला का निर्णय ‘‘ शर्मनाक ’’ है और यह ‘‘ संवैधानिक शक्ति का घोर दुरूपयोग है। ’’ 

न्यायमूर्ति ए के सिकरी, न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की एक पीठ ने इससे पहले मामले में कोई हस्तक्षेप अर्जी को विचारार्थ स्वीकार करने से इनकार कर दिया लेकिन जेठमलानी को मामले में बोलने की इजाजत दी। जेठमलानी ने कहा,‘‘ राज्यपाल का आदेश संवैधानिक शक्तियों का घोर दुरूपयोग है और इससे उस संवैधानिक पद का अपमान हुआ है जिस पर वह बैठे हुए हैं। उनका कदम शर्मनाक है। ’’ 

उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार बनाने की इजाजत देने और 15 दिनों में बहुमत साबित करने का राज्यपाल का आदेश ‘‘ भ्रष्टाचार को खुला आमंत्रण ’’ है। इस पर न्यायमूर्ति सिकरी ने कहा, ‘‘ राज्यपाल एक संवैधानिक प्राधिकार हैं और अदालत उनके काम पर बाद में निर्णय करेगी। ’’  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News