जय बाबा बर्फानी! अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से भक्तों का पहला जत्था रवाना, सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता

punjabkesari.in Wednesday, Jul 02, 2025 - 06:39 AM (IST)

जम्मू/श्रीनगर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार 2 जुलाई को जम्मू से घटना स्थल तक अमरनाथ गुफा यात्रा के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया। कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच यह 38 दिवसीय यात्रा शुरू हुई है, जो 3,880 मीटर ऊंचाई पर स्थित गुफा तक जाएगी। 


उपराज्यपाल ने जत्था रवाना करने से पहले पूजा-अर्चना की
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले जम्मू आधार शिविर यात्री निवास में पूजा-अर्चना की थी।

 

यात्रा की प्रमुख जानकारी

  • यात्रा अवधि: 3 जुलाई से 9 अगस्त

  • मार्ग:

    • पारंपरिक नुनवान–पहलगाम मार्ग (48 किमी)

    • बालटाल मार्ग (14 किमी) — छोटा, लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण चढ़ाई वाला

  • कुल यात्रा समय: 38 दिन

कैसी है सुरक्षा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस साल जम्मू रीजन में वार्षिक अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कुल 180 कंपनियां तैनात की गई हैं। जो पिछले सालों की तुलना में 30 अधिक हैं। एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) भीम सेन टूटी ने कहा कि प्रशासन इस साल सफल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तैयार और प्रतिबद्ध है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News