नशे में धुत्त यात्री ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 03:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क (अनिल सलवान):  विमानों में महिलाओं से लगातार छेड़छाड़ एक चिंता का विषय बना हुआ है। ताजा मामला मुंबई-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट का सामने आया है, जहां नशे में धुत्त एक यात्री ने 20 वर्षीय महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। 

PunjabKesari
एयर होस्टेस का आरोप है कि बेंगलुरु के व्यापारी राजू गंगप्पा ने विमान में प्रवेश करते समय उन्हे पीछे से छुआ और अश्लील टिप्पणी की। घटना के तुरंत बाद महिला ने पायलट और फ्लाइट सुपरिटेंडेंट को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद यात्री को सामान के साथ बाहर कर दिया गया। इस घटना के चलते उड़ान में देरी हुई। करीब 9.30 बजे तय उड़ान आधे घंटे देर से रवाना हुई। 

PunjabKesari

एयरपोर्ट पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर अल्का मंडे ने बताया कि चालक दल के सदस्य के साथ गलत व्यवहार करने के लिए यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (एक महिला को अपमानित करने व दुर्व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अंधेरी अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News