बैंड बाजा बारात: मंडप में सजी दुल्हन के हाथ लगी ऐसी चीज, दूल्हा फुर्र, फिर हुआ कुछ यूं, सब रह गए हैरान!
punjabkesari.in Thursday, Apr 24, 2025 - 11:03 AM (IST)

नेशनल डेस्क। झारखंड के चतरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक दुल्हन अपनी शादी के दिन सज-धजकर मंडप में अपने दूल्हे का इंतजार करती रही लेकिन उसका इंतजार कभी खत्म नहीं हुआ। चौंकाने वाली बात यह है कि दूल्हा तो क्या उसके परिवार का भी कोई सदस्य वापस नहीं लौटा। अब बेबस दुल्हन के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बैंड-बाजे के साथ आई बारात, फिर हुआ धोखा
बताया जा रहा है कि रांची के सुखदेव थाना क्षेत्र के खड़गदा स्थित एक मैरिज हॉल में शादी का आयोजन था। 20 अप्रैल को शादी की तारीख तय थी और दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। दुल्हन अपने दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। दूल्हा सुनील कुमार भी बैंड-बाजे और अपने परिवार, रिश्तेदारों के साथ धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा।
अचानक 'रफूचक्कर' हुआ दूल्हा और बाराती
दुल्हन के पिता दशरथ प्रजापति ने अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए अपनी जीवन भर की जमा पूंजी लगा दी थी। वह दूल्हे और उसके परिवार का पूरा सम्मान करना चाहते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक ऐसा कुछ हुआ कि दूल्हा सुनील कुमार उसके पिता महेंद्र प्रजापति और उनका पूरा परिवार एक-एक करके मंडप से गायब हो गया। शादी के मंडप से दूल्हे और पूरे परिवार के इस तरह भाग जाने से हड़कंप मच गया। दुल्हन और उसके परिवार वाले इंतजार करते रहे लेकिन शादी के शुभ मुहूर्त पर न तो दूल्हा लौटा और न ही उसका परिवार।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! हैवान महिला ने दांतों से काट लिया बच्चे का प्राइवेट पार्ट और फिर जो हुआ...
दहेज या 'सफेद दाग' का शक
इस घटना के पीछे कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एक तरफ दहेज की मांग की बात सामने आ रही है तो दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि लड़के पक्ष के लोगों को यह शक था कि दुल्हन के हाथों पर सफेद दाग हैं। कहा जा रहा है कि लड़की पक्ष ने यह बात लड़के पक्ष से छिपाई थी जिसके चलते शादी से ठीक पहले दूल्हा, उसके माता-पिता, बहन-बहनोई और अन्य रिश्तेदार वहां से फरार हो गए। फिलहाल सुखदेव नगर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें: छोटे भाई की सुंदर पत्नी को देख जेठ का पिघला दिल, नहाते का Video बनाया और फिर शारीरिक संबंध...
दुल्हन के पिता ने दर्ज कराई शिकायत, मांगा इंसाफ
लड़की पक्ष के लोगों का कहना है कि शादी के कार्ड बंट चुके थे और सभी मेहमान आ गए थे। पूरे समाज को बेटी की शादी की जानकारी थी। अब उनकी बेटी से कौन शादी करेगा? उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि लड़के पक्ष को दहेज के रूप में घरेलू बर्तन सहित कुल 9.50 लाख रुपये से अधिक का सामान दिया गया था। इंसाफ की गुहार लगाते हुए पीड़ित दुल्हन के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने न केवल दुल्हन और उसके परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है बल्कि समाज में भी रिश्तों को लेकर चिंता पैदा कर दी है।