''नहीं यह अंकल टाइप, मैं जान दे दूंगी लेकिन...'' दूल्हा देख दुल्हन का पारा हुआ हाई, बीच मंडप में शादी से किया इनकार

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 12:45 PM (IST)

Bhojpur Bride Refuses To Marry : बिहार के भोजपुर जिले में एक शादी का जश्न उस वक्त मातम और हंगामे में बदल गया जब दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि दूल्हा उसकी पसंद का नहीं है और वह दिखने में अंकल जैसा है। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दुल्हन अपने परिवार के साथ घर छोड़कर चली गई और दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

जयमाला के मंच पर मचा हंगामा

यह पूरा मामला संदेश थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव का है। कोसडिहरा के रहने वाले सुधीर कुमार धूमधाम से बारात लेकर पहुंचे थे। स्वागत सत्कार के बाद जैसे ही जयमाला की रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा 22 वर्षीय दुल्हन शोभा कुमारी उसे देखते ही बिफर पड़ी।

दुल्हन की दो टूक

"पापा, मैं यह शादी नहीं करुंगी। यह लड़का अंकल टाइप दिखता है। मैं अपनी सहेलियों और समाज को क्या जवाब दूंगी?" जब परिजनों ने दबाव बनाने की कोशिश की तो शोभा ने साफ कह दिया कि अगर उसे मजबूर किया गया तो वह अपनी जान दे देगी।

यह भी पढ़ें: रात के अंधेरे में वो आया और... इस फेमस और बोल्ड एक्ट्रेस के साथ दुबई में गंदी हरकत, रोते हुए का Video...

खाली रह गया मंडप, फरार हुई दुल्हन

दुल्हन की इस कड़ी चेतावनी के बाद शादी के घर में अफरा-तफरी मच गई। रिश्तेदारों ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन शोभा टस से मस नहीं हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दुल्हन अपने कुछ करीबियों के साथ चुपचाप घर से निकल गई। सुधीर हाथ में जयमाला लिए स्टेज पर घंटों खड़ा रहा लेकिन दुल्हन नहीं लौटी। कुर्सियां खाली हो गईं खाने के स्टॉल पर सन्नाटा पसर गया और आधी रात के बाद बारात को बिना दुल्हन के ही विदा होना पड़ा।

यह भी पढ़ें: पूरी दुनिया होगी खत्म, लेकिन ये 2 देश रहेंगे जिंदा! 10 साल तक बरसेगी बर्फ, परमाणु प्रलय की इस चेतावनी ने...

दूल्हे का दर्द: लड़की ने दो बार देखा था, फिर ऐसा क्यों?

इस घटना से दूल्हा सुधीर कुमार गहरे सदमे और अपमान में है। सुधीर का कहना है कि यह रिश्ता जबरदस्ती का नहीं था। सुधीर ने बताया, "हमारी शादी 15 फरवरी 2026 को तय हुई थी। लड़की ने मुझे दो बार देखा और पसंद किया था। हमारी फोन पर भी लगातार बात होती थी तब उसे कोई शिकायत नहीं थी। जयमाला के समय अचानक यह ड्रामा क्यों हुआ समझ से परे है।"

इलाके में चर्चा का विषय

यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल इस मामले में पुलिस तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन बेमेल शादी और ऐन मौके पर दुल्हन के विद्रोह ने शादी की रस्मों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News