सुहागरात वाले कमरे में दूल्हे ने पार की सारी हदें, बाथरूम में कर दिया खतरनाक कांड, फिर दुल्हन के सामने ही...

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 03:00 PM (IST)

Drugs hidden in Wedding Night Room Bathroom : केरल के तिरूर इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सुहागरात वाले कमरे में दूल्हे ने सारी हदें पार कर दी। शादी के पवित्र बंधन में बंधने के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन के सामने सलाखों के पीछे पहुंच गया। 26 वर्षीय मोहम्मद शिबान को पुलिस ने भारी मात्रा में MDMA (सिंथेटिक ड्रग्स) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने नशे की यह खेप अपनी सुहागरात वाले कमरे के बाथरूम में छिपा रखी थी।

कार की तलाशी से खुला राज

पुलिस को तवनूर निवासी मोहम्मद शिबान के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जब वह निकाह के बाद तिरूर के पोट्टिलाथरा इलाके से अपनी कार में गुजर रहा था तब पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। कार से MDMA बरामद होते ही पुलिस के कान खड़े हो गए। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दूल्हे ने जो सच उगला उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

यह भी पढ़ें: Teeth Cavity Alert: दांतों के कीड़े से हैं परेशान! तो कर लें बस यह काम 48 घंटे में मिल जाएगा आराम, जानें कैसे?

दुल्हन के घर पहुंच गई पुलिस

आरोपी ने कबूल किया कि उसने ड्रग्स का एक हिस्सा अपनी पत्नी के घर (ससुराल) में भी छिपाया है। पुलिस तुरंत दूल्हे को लेकर दुल्हन के घर पहुंची। वहां पहली मंजिल पर स्थित उस कमरे की तलाशी ली गई जो सुहागरात के लिए सजाया गया था। कमरे से जुड़े बाथरूम की जांच करने पर वहां से बाकी की ड्रग्स भी बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें: Petrol Price Today: आज बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, नए रेट हुए जारी, दिल्ली में ₹94.77 तो वहीं जयपुर में ₹105.11 हुए भाव

नशा बेचने और खुद इस्तेमाल करने का प्लान

पुलिस के मुताबिक कार और बाथरूम से कुल 1.55 ग्राम MDMA जब्त की गई है। आरोपी मोहम्मद शिबान एक निजी अस्पताल में थेरेपिस्ट के तौर पर काम करता है। उसने पूछताछ में बताया कि वह यह नशा न केवल खुद इस्तेमाल करने वाला था बल्कि इसे बेचने की भी योजना थी।

दुल्हन के सामने कटी दूल्हे की हथकड़ी

शादी के जोड़े में सजी दुल्हन के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था। जिस वक्त वह अपने नए जीवन के सपने देख रही थी उसी वक्त पुलिस उसके पति को अपराधी की तरह खींचकर ले गई। पुलिस ने शिबान को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत (रिमांड) पर भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News