'वो तुम्हें भी छोड़ देगा...' मंडप में मची चीख-पुकार! जब सौतन ने दुल्हन को भेजा मैसेज, सजी-धजी दुल्हन...

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 03:51 PM (IST)

Gwalior Wedding Drama : शहर के कंपू थाना इलाके के बालाजी गार्डन में चल रहे एक शादी समारोह में मंगलवार की सुबह जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। नाका चंद्रबदनी की रहने वाली युवती की शादी बड़े धूमधाम से गिर्राज कुशवाह के साथ संपन्न हो चुकी थी लेकिन जैसे ही विदाई का वक्त आया दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

विदाई के वक्त खुला राज

शादी की सारी रस्में 9 मार्च को पूरी हो चुकी थीं। मंगलवार की सुबह जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी तभी दुल्हन के पास दूल्हे के अतीत का एक ऐसा काला सच पहुंचा जिसने उसे झकझोर कर रख दिया। दुल्हन को पता चला कि उसका होने वाला पति गिर्राज पिछले डेढ़ साल से किसी दूसरी शादीशुदा महिला के साथ प्रेम प्रसंग (Extra-marital affair) में है।

प्रेमिका ने खुद दी जानकारी

हैरानी की बात यह है कि इस प्रेम प्रसंग का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद दूल्हे की प्रेमिका ने किया। प्रेमिका ने सीधे दुल्हन से संपर्क किया और उसे गिर्राज के साथ अपने रिश्तों की पूरी जानकारी दे दी। यह सुनकर दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने तुरंत इस धोखे के खिलाफ आवाज उठाई।

यह भी पढ़ें: हवस की भूखी पत्नी! पड़ोस के ही मर्द के साथ बना रही थी संबंध, पति तो भनक लगते ही बदल गई नियत जिसके बाद...

थाने पहुंचा मामला, घंटों हुई काउंसलिंग

दुल्हन के इनकार के बाद शादी के गार्डन में कोहराम मच गया। दोनों पक्ष विवाद करते हुए कंपू पुलिस थाने जा पहुंचे। दुल्हन अपनी बात पर अड़ी थी और दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चाहती थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया और उनकी लंबी काउंसलिंग की। अंत में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष आपसी बातचीत और समझौते के लिए तैयार हुए।

पुलिस की चेतावनी

कंपू थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर मामला सुलझा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि दुल्हन या उसके परिवार की ओर से दोबारा कोई औपचारिक शिकायत आती है तो दूल्हे गिर्राज के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News