समझ गया दीदी…व्हाट्सऐप चैट में शादी की शर्तें सुन लड़का बदला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार किस्सा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 12, 2024 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय समाज में शादी-ब्याह को लेकर हमेशा से ही परिवार और बुजुर्गों का खासा दखल रहा है। लेकिन बदलते वक्त और तकनीक के प्रभाव से अब शादी के लिए लड़का-लड़की ढूंढने के तरीके भी बदल गए हैं। आजकल परंपरागत तरीकों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का भी जमकर उपयोग हो रहा है। इसी संदर्भ में एक लड़का और लड़की के बीच की व्हाट्सऐप चैट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

शर्तों की लंबी फेहरिस्त ने उड़ाए होश
इस किस्से की शुरुआत तब हुई जब एक लड़के ने शादीडॉटकॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया। प्रोफाइल मैच होने पर एक लड़की ने उसे व्हाट्सऐप पर मैसेज किया और अपनी रुचि जाहिर की। बातचीत के दौरान लड़की ने लड़के के सामने 12 शर्तें रख दीं, जिनमें शामिल थीं:

1. अच्छी कमाई हो।
2. अपना घर हो।
3. मजबूत बैकअप हो।
4. फैसले लेने की आजादी हो।
5. खाना बनाने के लिए नौकर/नौकरानी हो।
6. साल में एक लंबी ट्रिप हो।
7. हर साल दो छोटी ट्रिप हों।
8. मुझे नौकरी करने की बाध्यता न हो।
9. मेरे साथ गाली-गलौज और हिंसात्मक व्यवहार न हो।
10. दहेज नहीं दूंगी।
11. पहले की शादी से कोई बच्चा न हो।
12. सास-ससुर का कोई हस्तक्षेप न हो।

PunjabKesari

लड़के की मजेदार प्रतिक्रिया
दरअसल, एक लड़के ने Shadi.com पर शादी के लिए अपना प्रोफाइल डाला था। प्रोफाइल मैच करने पर एक लड़की ने अर्पित को व्‍हाट्सऐप पर मैसेज किया और अपनी इंट्रेस्‍ट भी बताई। बातचीत आगे बढ़ी तो दोनों के बीच एक-दूसरे की पसंद और नापसंद की भी चर्चा होने लगी। इसी बीच लड़की ने लड़के के समक्ष शादी की दर्जनभर ऐसी शर्तें रख दीं कि उसके होश उड़ गए। अब इन दोनों का चैट वायरल हो रहा है। उसने लड़की को मजाकिया लहजे में 'दीदी' कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया। इस पर लड़की भड़क गई। लड़के ने कहा, "आप बहुत ही डाउन टू अर्थ हैं। आपने काफी कम शर्तें रखी हैं, नहीं तो आजकल लोग बड़ी-बड़ी शर्तें रखते हैं। लेकिन आप लड़के की कौन सी शर्तें स्वीकार करेंगी?"  इतना सुनते ही लड़की ने गुस्से में कहा, "क्या…तुम पागल हो क्या? मैं उससे शादी करूंगी, उसे और क्या चाहिए?" लड़के ने जवाब दिया कि अगर वह आपकी इतनी शर्तें मानेगा, तो आप भी तो उसकी कुछ शर्तें मानेंगी न। इसके बाद लड़की ने लड़के को डांट दिया और शिकायत करने की धमकी दी।

वायरल हुआ चैट
यह मजेदार और अनोखा चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हालांकि,  इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। परंतु यह किस्सा यह दर्शाता है कि बदलते समय और तकनीक के साथ-साथ शादी के प्रति लोगों की सोच और दृष्टिकोण भी किस तरह बदल रहे हैं। इस तरह के किस्से यह भी बताते हैं कि चाहे तरीका कोई भी हो, शादी के मामले में आपसी समझ और सामंजस्य बेहद जरूरी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Related News