भगवा रंग में रंगी टीम इंडिया, World Cup से पहले अचानक बदल गई भारत की जर्सी
punjabkesari.in Friday, Oct 06, 2023 - 06:53 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत में क्रिकेट विश्वकप (World Cup) की शुरूआत हो चुकी है। पहले मैच में न्यूजीलैंड ने इग्लैंड को 9 विकेट से पटखनी दी है। भारतीय टीम 8 अक्टूबर को अपने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इस बीच विश्वकप के मुकाबले से पहले टीम इंडिया की जर्सी बदली-बदली नजर आ रही है। अब भगवा रंग में टीम इंडिया को देखने वाले हैं। प्रैक्टिस ग्राउंट में भारतीय खिलाड़ी भगवा रंग की जर्सी पहने नजर आए।
कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, आर अश्विन, हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस मैच के दौरान भगवा जर्सी पहने नजर आए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट भी भगवा रंग की जर्सी में नजर आया है। वर्ल्ड कप में भारत के पहले मुकाबले से पहले भारत की प्रैक्टिस जर्सी को बदल दिया गया है. अब टीम इंडिया वर्ल्ड कप में भगवा रंग की जर्सी पहनकर प्रैक्टिस करते हुए नज़र आने वाली है।
इससे पहले भारतीय टीम ने साल 2011 के विश्वकप मैच के दौरान प्रैक्टिस मैचों में भगवा रंग की जर्सी पहनी थी। बता दें कि साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए विश्वकप जीता था। भारत ने 2011 के विश्वकप फाइनल में श्रीलंका को हराया था। साल 2019 के विश्वकप इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय टीम ने भगवा जर्सी पहनी थीं।
बारिश में धुले अभ्यास मैच
भारतीय टीम के दोनों वार्म अप मुकाबले बारिश में धुल चुके हैं। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ चेन्नई मे खेला जाएगा। इसके बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई देखने को मिलेगी। हाल ही खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए।