महंगी हुई Tata Curvv, कंपनी ने कीमत में की इतनी बढ़ोतरी
punjabkesari.in Monday, May 12, 2025 - 04:08 PM (IST)

ऑटो डेस्क. Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय Coupe SUV Tata Curvv की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह नई कीमतें मई 2025 से प्रभावी होंगी। कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए अलग-अलग बढ़ोतरी की है, जो कि ₹3,000 से लेकर ₹17,000 तक है। टाटा मोटर्स ने बताया कि यह मूल्य समायोजन बढ़ती हुई लागतों को संतुलित करने के लिए समय-समय पर किए जाने वाले मूल्य संशोधनों का हिस्सा है। Tata Curvv ने BNCAP Crash Test में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है।
यहां विभिन्न वेरिएंट्स की नई कीमतें और उनमें हुई वृद्धि का विवरण दिया गया है...
बेस वेरिएंट: जो शुरुआती मॉडल 'स्मार्ट' है, उसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही ₹9,99,990 (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध रहेगा।
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल
Pure Plus: इसकी कीमत में ₹13,000 की वृद्धि हुई है, और अब यह ₹11,29,990 में मिलेगी।
Creative Plus S: ₹13,000 की बढ़ोतरी के बाद, इसकी नई कीमत ₹13,99,990 हो गई है।
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक
Pure Plus: इस वेरिएंट की कीमत में सबसे ज़्यादा ₹17,000 की वृद्धि हुई है, जिसके बाद यह ₹12,66,990 में उपलब्ध होगी।
Accomplished S: अब यह ₹16,36,990 में मिलेगी, इसकी कीमत में ₹17,000 की बढ़ोतरी हुई है।
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल (125पीएस)
Creative S: इस वेरिएंट की कीमत में मामूली ₹3,000 की वृद्धि हुई है और अब यह ₹14,19,990 में मिलेगी।
1.5 लीटर टर्बो डीजल मैनुअल
Creative Plus S: ₹13,000 की वृद्धि के साथ इसकी नई कीमत ₹15,49,990 हो गई है।
1.5 लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक
Accomplished Plus A: इस वेरिएंट की कीमत में ₹13,000 की बढ़ोतरी हुई है, और अब यह ₹19,32,990 में मिलेगी।