Tata Car Discount: Nexon से लेकर Tiago तक, टाटा की पूरी EV रेंज पर कंपनी ने कर दिया बड़े Discount का ऐलान, चेक करें ऑफर

punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 04:44 PM (IST)

नेशनल डेस्क : टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने मार्च 2026 के लिए अपनी ईवी (EV) रेंज पर जबरदस्त डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। इस डिस्काउंट के पीछे का मकसद कंपनी के पुराने स्टॉक को क्लियर करना है और सेल के बढाना है। इसके चलते टाटा की कारों पर ₹3.80 लाख तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं कौन सी कारों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।  

Tata Tiago EV

टाटा की सबसे किफायती ईवी पर ₹2.10 लाख तक की कुल बचत का मौका है। नए मॉडलों (MY26) पर भी ₹1.20 लाख तक का डिस्काउंट उपलब्ध है।

PunjabKesari

Tata Punch EV

लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी के लॉन्ग रेंज वर्जन पर ₹1.40 लाख तक की बचत की जा सकती है। इसके बेस 'स्मार्ट' वेरिएंट पर भी ₹90,000 की छूट दी गई है।

PunjabKesari

Tata Nexon EV

इलेक्ट्रिक बाजार की किंग नेक्सन ईवी के पुराने स्टॉक पर ₹1.20 लाख तक के लाभ मिल रहे हैं। इसके साथ ही ग्रीन बोनस और टाटा लॉयल्टी इंसेंटिव भी शामिल हैं।

PunjabKesari

Tata Harrier EV

बड़ी और प्रीमियम एसयूवी चाहने वालों के लिए टाटा हैरियर ईवी के सभी वेरिएंट्स पर फ्लैट ₹1.50 लाख की छूट दे रही है।

ऐसे मिलेगा लाभ

इन ऑफर्स में न केवल सीधा डिस्काउंट शामिल है, बल्कि कंपनी ग्राहकों को पुराने वाहनों के बदले एक्सचेंज बोनस, पुरानी कार को कबाड़ में देने पर स्क्रैपेज इंसेंटिव और मौजूदा टाटा ग्राहकों के लिए लॉयल्टी बोनस भी दे रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News