Traffic Advisory: दिल्ली के कई इलाकों में निकलेगा ताजिया जुलूस, ट्रैफिक एडवाइजरी हुई जारी

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2023 - 09:24 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने मुहर्रम के मौके पर शहर भर में निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के मद्देनजर यातायात परामर्श जारी किया। परामर्श के मुताबिक, शहर में मुहर्रम शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा।

 

ट्रैफिक एडवाइजरी

ताजिया जुलूस शुक्रवार रात करीब 9 बजे छत्ता शहजाद, कलां महल से निकाला जाएगा और कामरा बंगश, चितली कबर, चूड़ी वालान, मटिया महल, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार और हौज काजी से होकर गुजरेगा। इसके मुताबित, जुलूस को फिर उसी रास्ते से वापस ले जाया जाएगा। 

 

यहां से निकलेगा जुलूस

ताजिया जुलूस पूर्वी, उत्तरपूर्वी, शहादरा, उत्तरपश्चिम (इंद्रलोक और जहांगीरपुरी), दक्षिणपूर्वी (निजामुद्दीन), दक्षिण और पश्चिम जिलों में निकाले जाएंगे और ये अपने-अपने जिलों के स्थानीय करबलाओं पर आकर समाप्त होंगे। 

PunjabKesari

रूट डायवर्ट

परामर्श के मुताबिक, देश बंधु गुप्ता मार्ग पर अजमेरी गेट और उससे आगे की ओर आने वाली नगर बसों को आराम बाग पर रोक दिया जाएगा और ये बसें चित्रगुप्त रोड पहाड़गंज के रास्ते वापस जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली बसों को भी आराम बाग पर रोक दिया जाएगा। वहीं कनॉट प्लेस और केंद्रीय सचिवालय की ओर जाने वाली बसें रानी झांसी रोड मंदिर मार्ग-पार्क स्ट्रीट से होती हुई उड़ान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग से वापस आएंगी।

 

इन रास्तों से जरा बचके

यातायात के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, आउटर कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग सड़क पर दोपहर 12 बजे से रात साढ़े 9 बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

 

जुलूस वाले रास्तों के साथ-साथ उसके आसपास की सड़कों पर यातायात धीमा रहने की संभावना है। यात्रियों को इन मार्गों पर नहीं जाने की सलाह दी जाती है। निर्बाध यात्रा के यात्रियों को विशेष रूप से प्रभावित मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News