मुंबई एयरपोर्ट पर मिला कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज, जांच जारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2020 - 10:43 PM (IST)

मुंबईः मुंबई एयरपोर्ट पर रविवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के एक संदिग्ध मरीज का पता चला। उसकी जांच की जा रही है। इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा कि 105 लोगों को उपचार (क्वैरनटाइन) दिए जाने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 4 लोगों पर अभी निगरानी रखी जा रही है।

रविवार को 12 देशों के 2285 यात्रियों की सक्रीनिंग की गई। ये 12 अलग-अलग देशों से मुंबई पहुंचे। इनमें ईरान, इटली, वियतनाम, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, चीन, हांगकांग, थाइलैंड, सिंगापुर, जापान और दक्षिण कोरिया से आने वाले यात्री शामिल हैं। इनमें एक संदिग्ध मरीज का पता चला, जबकि कंफर्म केस एक भी नहीं है।

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, मुंबई के एक अस्पताल में 2 लोगों को उपचार दिया जा रहा है, जबकि पुणे और नासिक में एक-एक मरीज आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती हैं. बता दें,महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की एक भी खबर नहीं है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसकी जानकारी दी।

18 जनवरी से अब तक मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर कुल 59,654 लोगों की जांच की गई है।  इन लोगों के कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने की आशंका थी. हालांकि अधिकांश मामले निगेटिव पाए गए हैं। एयरपोर्ट पर चीन, हांगकांग, थाइलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, नेपाल, इंडोनेशिया, वियतनाम, मलेशिया, ईरान और इटली से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News